सोनी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'परवरिशः कुछ खट्टी कुछ मीठी' में अमन वर्मा दिखने वाले हैं। दरअसल, रावी के किडनैपर्स हो बेल हो जाने से रावी आहुजा और उसके घर वालों को लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वे केस वापिस ले लें। इससे आहुजा फैमिली काफी परेशान है और किसी भी कीमत पर किडनैपर्स के खिलाफ अपना केस वापिस नहीं लेना चाहती।
इधर रावी के पिता जीत आहुजा ने अपने सभी फोन पुलिस की कस्टडी में दे दिए हैं। वहीं जीत किडनैपर्स की धमकियों से अपनी फैमिली को बचाने के लिए केस वापिस लेने का मन बना रहा है।
जब रावी की मौसी स्वीटी को ये बात पता चलती है कि जीत केस वापिस लेने जा रहा है तो वो अपने वकील दोस्त आरजे यानी राघव जेटली (अमन वर्मा) को सारी सिचुएशन से रूबरू करवाती है। तब राघव रावी के केस के लिए लड़ने को तैयार हो जाता है यानी आप लोग अमन वर्मा को एक लॉयर के रूप में देखेंगे।
अमन वर्मा का अपने रोल को लेकर कहना है कि, मैं एक ऐसे पैशनेट लॉयर का किरदार निभा रहा हूं जिसे अन्याय बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं पर्सनली इस बात पर विश्वास करता हूं कि हर लड़की को अपनी प्रोटेक्शन के लिए लड़ने का अधिकार है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये रोल करने का मौका मिला।
आप अमन वर्मा को 'परवरिश' में सोनी टीवी पर 14 फरवरी को रात 9:30 बजे देख पाएंगे।