ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 42 सेकंड के ट्रेलर में ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो बहुत कंजूस है। वह अपनी कंजूसी की वजह से मुसीबत में पड़ जाता है।
ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार को दिखाने से होती है। वह छोटी-छोटी चीजों में पैसे बचाते हैं। एक करीबी की शादी में वह एक टोस्टर गिफ्ट देते हैं। बाद में शादी कैंसिल हो जाती है। इसके बाद राजकुमार राव उस परिवार से अपना गिफ्ट वापस मांगने वापस जाते हैं। टोस्टर वापस न मिलने की हालत में वह इसे चुरा लेते हैं। इसके बाद वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' इसी महीने 15 तारीख को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें राव और मल्होत्रा के साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा भी हैं। इसके निर्देशक विवेक दास चौधरी हैं। यह काम्पा फिल्म के बैनर तले बनी है।