फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat: 'पंचायत' के छह साल पूरे हुए, मेकर्स ने जारी की अनदेखी तस्वीरें; सीजन 5 को लेकर दी बड़ी अपडेट

Fri, 03 Apr 2026 12:50 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पंचायत' सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है।
विज्ञापन
पंचायत 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पंचायत' सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। इसके कई सीजन रिलीज हो चुके हैं। सीरीज का सबसे पहला सीजन आज के दिन यानी 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था। पहले सीजन के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने 'पंचायत' की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने सीरीज के अगले सीजन की अपडेट दी है। 
विज्ञापन




पोस्ट में क्या है खास?
इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने 'सीरीज' की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सीरीज के अहम कलाकार नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जितेंद्र अपने साथी कलाकार के साथ मुस्कुरा रहे हैं। एक और तस्वीर में रघुबीर यादव और नीना गुप्ता नजर आ रहे हैं। एक सीन में सुनीता के साथ दुर्गेश कुमार हैं।
विज्ञापन



चारपाई पर नजर आए फैसल मलिक
मेकर्स ने फैसल मलिक की भी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह साथी कलाकारों के साथ चारपाई पर बैठे नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में वह स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। वहीं मुख्य कलाकार सान्विका को मेकर्स कुछ समझा रहे हैं।



पोस्ट के कैप्शन में क्या है?
इंस्टाग्राम पर 'पंचायत' की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उसके कैप्शन में लिखा है 'फुलेरा में 6 साल बिताए और कभी इसे छोड़कर जाने का मन नहीं किया। इसके नए सीजन की शूटिंग जारी है। इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उनको सीरीज के नए सीजन का इंतजार है।



कहां खत्म हुआ था पिछला सीजन?
सीजन 4 के क्लाइमेक्स के बाद, फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे। मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं। प्रधान जी इस नतीजे से हैरान थे। 



सीरीज की कास्ट
आपको बता दें कि टीवीएफ के बैनर तले 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार क्रिएट कर रहे हैं। इसके लेखक चंदन कुमार हैं और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं। सीजन 5 में 'पंचायत' की पुरानी कास्ट वापस आ रही है।



क्या है कहानी?

सीरीज में गांव की जिंदगी और वहां की चुनावी गहमागहमी को दिखाया गया है। इसमें एक सचिव की कहानी भी दिखाई गई है, जो अपनी मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं। वह इस नौकरी के साथ दूसरे विकल्प की तलाश में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें