फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ultimate Muqabla: पाकिस्तान ने की इंडियन रियलिटी शो की कॉपी! जल्द शुरू होगा शोएब मलिक का फियर फैक्टर शो

Tue, 11 Oct 2022 11:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन स्टंट आधारित फीयर फैक्टर शो की ही तरह पाकिस्तान में भी द अल्टीमेट मुकाबला नाम से एक स्टंट रियलिटी शो शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
The Ultimate Muqabla - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों पाकिस्तानी सीरियल्स की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब पाकिस्तान अपना एक नया रियलिटी शो शुरू करने जा रहा है। फिल्मों के बाद अब पड़ोसी देश ने हमारे यहां के रियलिटी शोज को भी कॉपी करना शुरू कर दिया है। दरअसल, इंडियन स्टंट आधारित फीयर फैक्टर शो की ही तरह पाकिस्तान में भी द अल्टीमेट मुकाबला नाम से एक स्टंट रियलिटी शो शुरू हो रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के इस स्टंट रियलिटी शो को वहां के मशहूर क्रिकेटर और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक होस्ट करते नजर आएंगे। 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शो में पाकिस्तान के मनोरंजन और क्रिकेट जगत के 14 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे।

Vivaad Bollywood Ke: जब कंगना ने तापसी को बताया 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस, अब तक खत्म नहीं हुई दोनों की कैट फाइट

शो की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इसकी कंटेस्टेंट मरियम नफीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमने द अल्टीमेट मुकाबला की शूटिंग जून और जुलाई में थाईलैंड में की थी। शो को शोएब मलिक होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी बताए। उन्होंने कहा कि द अल्टीमेट मुकाबला पाकिस्तानी रियलिटी शो मैडवेंचर्स का ही नया वर्जन है, हालांकि अब शो को एक लेवल हाई कर दिया गया है।

PS-1 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई

 

विज्ञापन

पाकिस्तान के इस फीयर फैक्टर शो में कामरान अकमल, हम्माद फारुकी, मेहर-उन-निसा, इमाद वसीम, फायदा खान, आजम खान, फरहान बट्ट, नुसरत हिदायतुल्लाह, सहर अफजल, सइद अजमल, फवाद आलम, मरियम नफीस अमान, हारून शाहिद और डीजे नेहा खान हिस्सा लेंगे। खबरों की मानें तो द अल्टीमेट मुकाबला पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है। इंडियन रियलिटी शो की कॉपी करने के बाद अब पाकिस्तान का यह शो क्या कमाल दिखाता है यह देखना दिलचस्प होगा।

Amitabh Bahchan: बिग बी ने केबीसी 16 के सेट पर परिवार संग मनाया जन्मदिन, जया और अभिषेक को देख भावुक हुए एक्टर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें