फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए उत्साहित हैं शमा सिकंदर, अमेरिका में ब्वॉयफ्रेंड संग मनाएंगी जश्न

Mon, 23 Dec 2019 06:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शमा सिंकदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

अभिनेत्री शमा सिकंदर क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए अमेरिका रवाना हो चुकी हैं। वहां वह अपने ब्वॉयफ्रेंड अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन और उनके परिवार के साथ के साथ समय बिताएंगी। इस क्रिसमस के लेकर शमा काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


अपनी छुट्टियों के बारे में शमा ने बताया, 'यह क्रिसमस काफी अच्छा बीतने वाला है क्योंकि यह पहली बार होगा जब जेम्स और उनके परिवार के साथ मैं त्योहार का जश्न मनाऊंगी साथ ही  पहली बार मेरा भतीजा और भतीजी मेरे साथ यात्रा कर रहे हैं।' शमा के अनुसार जेम्स और उनका परिवार काफी उत्साहित हैं और वह भी क्रिसमस में उनके जश्न का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं।  

विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड और परिवार के बच्चों के साथ शमा सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमा ने आगे बताया, 'यह काफी खूबसूरत अवसर है।  इस समय अमेरिका पूरी तरह से बर्फीले चादर से ढका होता है। मुझे अपना क्रिसमस यूरोपीय देशों में बिताना पसंद है और यह खुशी और बढ़ जाती है क्योंकि मैं अपने लोगों के साथ वहां जा रही हूं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें