एमजे के सूट पर लगे महंगे ब्रोच के बारे में बताते हुए स्टाइलिंग टीम ने कहा, 'क्योंकि एमजे का किरदार एक बेहद दौलतमंद इंसान है, जिसे खुद पर बड़ा घमंड है और जो मानता है कि पैसों से सब कुछ खरीदा जा सकता है, इसलिए हम उनकी आलीशान जिंदगी और बारीक से बारीक बातों पर उनके गौर करने का अंदाज़ दिखाना चाहते थे। ब्रोच में इतने पैसे लगाना इतना कॉमन नहीं है, इसलिए हमने सोचा कि कुछ अलग किया जाए। हमने सफेद सोने का एक जड़ाऊ ब्रोच लिया, जिसकी कीमत सवा लाख रूपये है।'धारावाहिक बेहद एक थ्रिलर रोमांटिक ड्रामा शो है। इस शो में जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।