फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए 'चंपक चाचा', डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Fri, 18 Nov 2022 08:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंपक चाचा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उनके चहते चंपक चाचा उर्फ अमित भट्ट सेट पर घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस चोट लगने की वजह से वह कई दिनों तक शो में नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहलाते थे वी शांताराम, नई फिल्म रिलीज होने पर थिएटर से हटती थी पिछली मूवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्क्रिप्ट के अनुसार एक सीन में चंपक चाचा को भागना था। इस सीन की शूटिंग के दौरान अमित भट्ट उर्फ चंपक चाचा का भागते-भागते बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए। गिरने की वजह से अभिनेता काफी बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: 'ऊंचाई' को कड़ी टक्कर देने आ रही है 'दृश्यम 2', ऐसा रहा 'ब्लैक पैंथर 2' का हाल
 

डॉक्टर्स ने अमित भट्ट को कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है। शो के मेकर्स ने भी उन्हें आराम करने के लिए कहा है। यही कारण है कि चंपक चाचा फिल्हाल शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। जब से अभिनेता के घायल होने की खबर सामने आई है, तभी से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह लगातार अभिनेता के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इतना ही नहीं शो के अन्य कलाकार भी यही कामना कर रहे हैं कि अमित जल्द से जल्द ठीक होकर शो के सेट पर वापस लौट आएं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भाई आयुष्मान खुराना से कम नहीं अपारशक्ति, डेब्यू फिल्म से ही कर दिया 'दंगल'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें