टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पिछले कई साल से कुछ कलाकार लगातार शो को छोड़कर जा रहे हैं। अब तक कई बड़े कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं। दर्शकों को भारी झटका तब लगा था, जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट ने शो को छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद मेकर्स ने ऑडियंस से वादा किया था कि वह जल्द ही शो में नया टप्पू लेकर आएंगे और अब उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिया है। दरअसल, अब दर्शकों को शो में बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि नए 'टप्पू' को कास्ट कर लिया गया है।