शो के मेकर्स ने 'टप्पू' के रोल के लिए नीतीश भलूनी को कास्ट किया है। अब जल्द ही नीतीश 'टप्पू' के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि नीतीश जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। नीतीश भलूनी इससे पहले टीवी सीरियल 'मेरी डोली मेरे अंगना' में नजर आ चुके हैं। अब वह 'जेठालाल' के बेटे 'टप्पू' बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम
इससे पहले राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को यह खबर दी थी कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से विदा ले रहे हैं। दिसंबर में राज ने शो को अलविदा कहा था। उन्होंने लिखा था कि हेलो दोस्तों, वक्त आ गया है हर खबर पर ब्रेक लगाने का। मेरा नीला फिल्म प्रोडक्शन और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ सफर खत्म होता है। मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है। मैंने ढेर सारे दोस्त बनाए और मेरे करियर का यह बेहतरीन पल था।
Javed Akhtar: अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछी सफल शादी की रेसिपी, मिला यह जवाब