फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Grover: दूध बेचने निकले सुनील ग्रोवर की फैंस ने की जमकर तारीफ, बोले- कोई काम छोटा नहीं होता

Sun, 08 Jan 2023 05:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह बाइक पर दूध बेचने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह सर्दियों के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और बाइक के दोनों ओर दूध के बड़े-बड़े कैन टंगे हुए हैं।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे पर 'गुत्थी' बन लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर अक्सर ही अपने मजाकिया अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पॉपुलर कॉमेडियन सुनील लोगों को हंसाने का मौका कभी नहीं छोड़ते और ऐसे में उन्होंने सभी के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। हाल ही में सुनील ने अपना एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह दूध बचते नजर आ रहे हैं। अभिनेता का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह बाइक पर दूध बेचने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह सर्दियों के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और बाइक के दोनों ओर दूध के बड़े-बड़े कैन टंगे हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दूध मचाले। अभिनेता के तस्वीर पोस्ट करने के बाद से ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Jyoti Singh: बिना सिंदूर लगाए दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, यूजर्स बोले- तलाक हुआ नहीं और ये..
विज्ञापन


 
सुनील ग्रोवर की पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आधा लीटर पैक करो भइया', तो दूसरे ने लिखा, 'सर कोई काम छोटा नहीं होता आप बेचो हम खरीदेंगे।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'भाई धूम मचा ली तो बाइक दे दो आगे भी दूध सप्लाई करना है', दूसरे ने कपिल शर्मा शो की स्टाइल में लिखा, 'DGDW डॉक्टर गुलाटी दूध वाले।'
विज्ञापन

Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

बता दें कि सुनील ग्रोवर टीवी के चर्चित कॉमेडियन हैं और लोग उन्हें 'गुत्थी' के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने टीवी ही नहीं बॉलीवुड में भी नाम कमाया है। सुनील बहुत सी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'गुडबाय' में नजर आए थे। 
Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें