फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: दुल्हन बने सुनील ग्रोवर ने शेयर की रणबीर कपूर संग तस्वीरें, फैंस बोले-'हां पहली शादी तो तुमसे हुई थी'

Sat, 16 Apr 2022 01:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर और आलिया की शादी के बीच सुनील ग्रोवर ने रणबीर कपूर के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुत्थी के रोल में रणबीर की दुल्हन बने दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर, रणबीर कपूर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी बनकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। बॉलीवुड कपल रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं, ऐसे में सुनील ग्रोवर ने रणबीर कपूर के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुत्थी के रोल में रणबीर की दुल्हन बने दिख रहे हैं। यह तस्वीरें कपिल शर्मा के सेट की लग रही हैं। शादी के बीच सुनील ग्रोवर की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दुल्हन बने दिखाई दिए सुनील
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक में वह घूंघट में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर और गुत्थी एक दूसरे को निहारते भी दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह तीसरी तस्वीर में दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'हम 3 और तस्वीरें जारी कर रहे हैं'। ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'अरे हां शादी तो आपके साथ हुई थी पहले'। इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, 'आपको नहीं बुलाया होगा क्योंकि आप एक्स (पूर्व पति/पत्नी या प्रेमी/प्रेमिका) हो ना'। एक अन्य यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'भाई आपके ह्यूमर की बराबरी कोई नहीं कर सकता..आप सबसे अच्छे हैं...लव यू सुनील भाई..।' देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें