फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न आई कपिल की माफी, सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने की खबरें

Wed, 22 Mar 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई अब गंभीर रूप ले चुकी है जिसका खामियाजा अब कपिल और उनके शो को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल से लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है।

इस बारे में जब इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने कपिल से पूछा तो उन्होंने कहा,' नहीं...मैं उनसे बात करूंगा और आपको बता दूंगा।'

बता दें कि सोमवार रात को कपिल शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म 'नाम शबाना' की टीम के साथ शूट किया और शूट के दौरान कपिल की टीम यही कहती रही कि सुनील जल्द ही शूट को जॉइन करेंगे, लेकिन सुनील नहीं आए।
विज्ञापन

फ्लाइट के दौरान की थी मारपीट

कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
बता दें कि हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम आस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी में स्टेज शो के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त जब पूरी टीम बिजनेस क्लास में आराम कर रही थी तभी कपिल सुनील के पास गए और उनपर बेवजह चिल्लाने लगे।

कपिल ने कुछ ज्यादा ही ड्रिंक कर ली थी। कपिल ने सुनील का कॉलर पकड़ा और कहने लगे, 'तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था। तू मेरा नौकर है। तूने ऑस्ट्रेलिया में खुद से जो भी किया, वो भी फ्लॉप था।'

हालांकि इसके बाद कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सुनील ने ट्विटर पर कपिल को टैग कर काफी कुछ लिखा था। उनके उस ट्वीट पर कपिल ने भी जवाब दिया है।
  @WhoSunilGrover paji dil jitt liya tusi.. now I love u more n more n more .. hun bada mazaa aan wala a.. akal aan to baad.. I love u. — KAPIL (@KapilSharmaK9) March 21, 2017


अब देखना ये होगा कि सुनील कपिल के शो से जुड़े रहते हैं या फिर आगे बढ़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें