फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की शादी की डेट सामने आई, जानें कब लेंगे सात फेरे

Tue, 21 Mar 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Kapil Sharma Marriage Date
विज्ञापन
आजकल सुनील ग्रोवर से झगड़े को लेकर चर्चा में आए कपिल शर्मा की शादी की तारीख सामने आ गई है। कपिल की तरफ से आई खबर के अनुसार कपिल अगले साल जनवरी में अपनी दोस्त गिन्नी के साथ सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन


कपिल ने कहा, 'हैं मैं गिन्नी से शादी कर रहा हूं। वो मेरी जिंदगी का प्यार है। मैं गिन्नी को अपने कॉलेज के समय से जानता हूं। मैं उसके कॉलेज में जा कर कॉमेडी एक्ट किया करता था। तभी मुझे उससे प्यार हुआ।'

कपिल ने कहा कि उनकी मां भी गिन्नी को काफी पसंद करती हैं। शादी के बारे में बात करते हुए कपिल ने बताया, 'जहां तक है शादी जनवरी में अगले साल होगी। मैं जानता हूं मैं दीपिका से और शो में आने वाली बाकी हीरोइनों से फ्लर्ट करता हूं, लेकिन अब मुझे सेटल हो जाना चाहिए। गिन्नी के साथ मैं काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल ने किया था सभी को कंफ्यूज

Kapil Sharma Marriage Date
आपको बता दें कि कपिल ने 18 मार्च को ट्विटर पर अपनी गर्लफ्रेंड को इंट्रोड्यूस किया था। कपिल  ने लिखा था कि वो उनकी बेटर हाफ नहीं हैं, बल्कि वो उन्हें पूरा करती हैं और वो गिन्नी से बहुत प्यार करते हैं।

वहीं कपिल ने फेसबुक पर लिखा था, 'मेरी बीवी से मिलिए।' जिसके बाद से सभी कंफ्यूज हो गए थे कि कपिल शादीशुदा हैं या नहीं। एक तरफ उन्होंने लिखा था कि वो उनकी बेटर हाफ नहीं हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने गिन्नी को अपनी बीवी कहा था।
लेकिन अब अपनी शादी की डेट का खुलासा कर कपिल ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें