फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumona Chakravarti: सुमोना चक्रवर्ती ने मनाया 37वां जन्मदिन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'ऐसी दुनिया...'

Tue, 24 Jun 2025 06:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

37th Happy Birthday: आज टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती का जन्मदिन है। इस दिन की शुरुआत उन्होंने केक काटकर कीं। अपने जन्मदिन की खास तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर शानदार कीं और एक नोट भी लिखा। 
 
विज्ञापन
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुमोना चक्रवर्ती आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने इसकी एक खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

सुमोना चक्रवर्ती का पोस्ट
सुमोना चक्रवर्ती ने आज इंस्टाग्राम पर अपने 37वें जन्मदिन कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आज 37 साल की हो गई हूं। एक ऐसी दुनिया में जो दिन-ब-दिन और भी नाजुक होती जा रही है — जहां सुर्खियां नुकसान, युद्ध और त्रासदी की बात करती हैं — मैं बस एक शांत पल के लिए आभारी हूं।'

प्यार के लिए - सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा, 'जीवन के लिए। प्यार के लिए। उन लोगों के लिए जो मुझे सहारा देते हैं — दोस्त, परिवार, प्रशंसक और यहां तक कि अजनबी भी जो मेरे लिए दयालुता भेजते हैं। शुभकामनाओं, आशीर्वाद और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद। एक और साल बड़ा हो गया… और अभी भी उम्मीदों से भरी हुई हूं। मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
 

सुमोना का करियर
सुमोना चक्रवर्ती को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में मंजू के नाम से काफी प्रसिद्धि मिली। उनका जन्म 24 जुन 1988 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत आमिर खान की फिल्म 'मन' से की है। इसके अलावा सुमोना टीवी धारावाहिक "बडे अच्छे लगते हैं" में नताशा की भूमिका से भी काफी मशहूर हुईं।
 
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने लाल दिल वाला इमोजी बनाकर सुमोना को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर गौरव दुबे ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, वहीं सुमोना के कई फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन का हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: 'इटैलियन ग्लोबल सीरीज फेस्टिवल' में सम्मानित हुईं जैकलीन फर्नांडीज, लिखा- 'सिनेमा एक...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें