फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भूतनी का खौफ, यूजर्स बोले- ‘ये हॉरर एपिसोड तो…’

Tue, 24 Jun 2025 06:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों टीवी पर कई हॉरर शो आ रहे हैं। यहां तक की कॉमेडी शो में भी हॉरर एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी हॉरर एपिसोड की झलक देखने को मिली है। इस हॉरर एपिसोड को देखकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
कॉमिक सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हॉरर एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम@sonysab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों इस सीरियल में एक नया ट्रैक चल रहा है, जहां पर गोकुल धाम सोसायटी के लोग साथ मिलकर एक खास जगह पर छुट्टियां मनाने गए हैं। मगर गोकुल धाम के टीचर आत्मराम भिड़े को लगता है कि इस जगह पर भूत-प्रेत का साया है। हाल ही में एक भूतनी की झलक भी शो के नए प्रोमो में देखने को मिली है। इस ट्रैक और प्रोमाे को लेकर शो के फैंस और यूजर्स का क्या कहना है, जानिए।

हॉरर एपिसोड को लेकर मिक्स रिएक्शन 

विज्ञापन

हाल ही में जब एक भूतनी की झलक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोमो में देखने को मिली तो एक यूजर्स ने लिखा, ‘ये हॉरर एपिसोड तो बोरिंग है।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘यह शो अब बड़ों के लिए नहीं बच्चों के लिए रह गया है, कभी भी कुछ भी दिखाते हैं।’ एक तरफ कुछ यूजर्स शो के हॉरर एपिसोड को पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को मजा भी आ रहा है। एक यूजर्स लिखता है, ‘अच्छा है, गोकुल धाम के पुरुषों को पार्टी करने का मौका मिला।’  
 


जेठालाल-बबिता को मिस कर रहे हैं फैंस
हॉरर एपिसोड में गोकुल धाम के कई मेंबर्स नजर आ रहे हैं, मगर जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबिता (मुनमुन सेन) नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कुछ फैंस इन दोनों को किरदारों को मिस कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ‘जेठालाल और बबिता के किरदार से ही शो अच्छा बनता है, इसमें अच्छी कॉमेडी होती है।’

ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 23: ‘अनुपमा’ का जलवा बरकरार, इस कॉमेडी सीरियल की TRP लिस्ट में बेहतर हुई स्थिति; जानिए बाकियों का हाल 

कई साल पहले भी हॉरर एपिसोड दिखाया गया था

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कोई हॉरर एपिसोड दिखाया गया है। कई साल पहले भी एक चूड़ैल गोकुल धाम सोसायटी में दिखाई गई। हां, आखिर में वह चूड़ैल नहीं, एक महिला थी तो गोकुल धाम वाले लोगों को मुर्ख बना रही थी। उस समय के हॉरर एसिपोड को काफी पसंद किया गया था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें