फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्लस पर अब नहीं दिखेंगी रोती बिलखती महिलाएं

Thu, 25 Aug 2016 04:10 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
स्टार प्लस चैनल की बहू
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में देश की लाज बेटियों ने बचाई है। इसका फौरी असर छोटे पर्दे पर देखा जा रहा है। वो अपने तेवर व कलेवर में त्वरित बदलाव की ओर अग्रसर हैं। उसका आगाज स्टार प्लस कर रहा है। वह अपने ब्रैंड कैंपेन को अलग ऊंचाई प्रदान करने जा रहा है।
विज्ञापन


आगे से उसके किसी कैंपेन में रोती-बिलखती महिलाएं नहीं दिखेंगी। चैनल अपनी टैग लाइन रिश्ता वही सोच नई भी बदल रहा है। उसकी थीम अतुलनीय साहस दिखाने वाली जूनूनी महिलाओं को समर्पित है। चैनल के उच्च पदस्‍थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

स्टार प्लस चैनल
उस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि चैनल दबंग को रीडिफाइन करने जा रहा है। इसका सीधा सा मतलब औरतों को आत्मनिर्भर बनाना व अन्याय को न सहने के लिए प्रेरित करना है। इसकी पटकथा हाल के महीनों से गढ़ी जा रही थी। मिसाल के तौर पर तमन्ना में क्रिकेटर बनने को इच्छुक महिला की गाथा थी जबकि दहलीज में महिला वकील की किस्सागोई। इस थीम को आगे ले जाने का चैनल मन बना चुका है। सिसकती-सुबकती महिलाओं को अब कम से कम दिखाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें