फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेट ली का कैच, भाभी जी बोलेंगी 'सही पकड़े हैं'

Wed, 03 Aug 2016 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ब्रेट ली
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियन फास्ट बॉलर ब्रेट ली अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'अनइंडियन' के प्रमोशन के लिए भाभी जी के घर पर पहुंचेंगे। जी हां, ब्रेट ली एंड टीवी के 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के सभी स्टारकास्ट से मुलाकात करेंगे और अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे। इस बात को लेकर सीरियल की पूरी टीम काफी उत्साहित दिख रही है।
विज्ञापन


सीरियल में अनीता का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ब्रेट ली के शो पर आने की खबर से बेहद खुश हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

'अनइंडियन' का पोस्टर
सौम्या ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि ब्रेट ली दुनिया के मशहूर क्रिकेटरों में से एक हैं। सेट पर उन्हें देखने से बेहद खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो ब्रेट ली से गिटार बजाने की भी गुजारिश करेंगी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले बुधवार को उनका ये स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। आपको बता दें कि ब्रेट ली पहली बॉलीवुड फिल्म अनइंडियन 19 अगस्त को रिलीज होगी जिसके प्रमोशन के लिए इस समय ब्रेट ली भारत में जगह-जगह घूम रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ तनिष्ठा चटर्जी और निकोलस ब्राउन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें