फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बड़े अच्छे लगते हैं' की 300 कड़ियां हुई पूरी

Tue, 06 Nov 2012 12:32 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने हाल ही में 300 कड़ियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की मुख्य अभिनेत्री साक्षी तंवर इस बात से बहुत खुश हैं कि दर्शक धारावाहिक को पसंद रहे हैं।
विज्ञापन


धारावाहिक के अन्य कलाकारों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाने वाली साक्षी ने कहा, "मैं सभी दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहूंगी। यह सब आपके प्यार की वजह से हुआ है, जिसके कारण हम यहां तक पहुंचे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसी तरह काम करते रहेंगे और आप हमारे काम को पसंद करेंगे।"

गौरतलब है कि साक्षी ने एकता कपूर के धारावाहिक 'कहानी घर घर की' में अपने पार्वती अग्रवाल के किरदार से पहचान बनाई थी। आठ वर्षो तक चले इस धारावाहिक की 1,600 से अधिक कड़ियां प्रसारित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें