फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनारिका भदोरिया: कटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच चर्चा में अभिनेत्री की पोस्ट, बच्चे वाली महिलाओं से की ये अपील

Thu, 17 Sep 2026 07:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonarika Bhadoria: हाल ही में कटरीना कैफ को उनके बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया गया। इस बीच टीवी अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया ने बच्चे वाली महिलाओं और उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स को सलाह दी है।
 
विज्ञापन
सोनारिका भदोरिया, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ के बढ़े वजन को लेकर चर्चा के बीच अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया की एक पोस्ट वायरल हो रही है। 'देवों के देव... महादेव' की अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया ने पोस्ट में बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर लोग कैसी-कैसी बातें करते हैं। सोनारिका ने भी दिसंबर 2025 में कैटरीना के ठीक एक महीने बाद, एक बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

सोनारिका भदोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bsonarika
सोनारिका ने बिना नाम लिए किया पोस्ट
टीवी अभिनेत्री सोनारिका ने लोगों से अपील की कि वे हाल ही में मां बनी महिलाओं के प्रति सहानुभूति रखें। सोनारिका ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि, यह पोस्ट कैटरीना को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चाओं के बीच आई है, जिन्हें हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ बाहर निकलने पर उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया था।

सोनारिका भदोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bsonarika
सोनारिका ने किन बातों का किया जिक्र?
सोनारिका ने लिखा, 'किसी ऐसी महिला को देखकर यह तय करना कि उसका शरीर अब पब्लिक प्रॉपर्टी है, जिसने अभी-अभी इस दुनिया में एक नई जान को जन्म दिया है बहुत ही बेरहम बात है। आप उन रातों को नहीं देखते जो उन्होंने जागते हुए बिताईं। जब उनका शरीर आराम मांग रहा था, तब उन्होंने एक नन्हे बच्चे को दूध पिलाते हुए वो रातें गुजारीं। ऐसी दुनिया में जो महिलाओं से कहती है कि मां बनने के लिए उन्हें सब कुछ कुर्बान कर देना चाहिए, वहां हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वे मां बनने के बाद भी बिल्कुल वैसी ही दिखें जैसे पहले थीं। ऐसा लगता है कि जैसे हम उनसे कह रहे हों कि प्रेग्नेंसी से उनकी जिंदगी तो बदलनी चाहिए लेकिन उनका शरीर नहीं।'

गुज्जू लव गुरु: एक्सीडेंट में इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का निधन, जिंदगी की अनिश्चितता पर बनाई थी आखिरी रील

सोनारिका भदोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bsonarika
सोनारिका ने कौन सी सलाह दी?
महिलाओं को सलाह देते हुए सोनारिका ने लिखा, 'उसे आपको कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। बच्चे के जन्म के बाद का शरीर, महिला के पुराने शरीर का 'फेल' वर्जन नहीं होता। यह एक सबूत है। इस बात का सबूत कि उसके साथ कुछ असाधारण हुआ है। आपका शरीर खराब नहीं हुआ है। यह शर्मनाक नहीं है। इसके लिए आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आप कम खूबसूरत नहीं हो जातीं क्योंकि मातृत्व ने आप पर अपनी छाप छोड़ी है।' 

सोनारिका भदोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bsonarika
पोस्ट के कैप्शन में क्या है?
सोनारिका ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा 'एक छोटी सी बात याद दिलाना चाहती हूं: डिलीवरी के बाद वाली माताओं के प्रति ज्यादा दयालु बनें। उन्होंने इस दुनिया में एक नई जिंदगी लाने के लिए पहले ही बहुत कुछ दिया है। उन्हें आपके कमेंट्स की जरूरत नहीं है। उन्हें सम्मान, सहानुभूति और दया की जरूरत है।'
 
विज्ञापन

सोनारिका भदोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@Sonarika Bhadoria
कटरीना को क्यों किया गया ट्रोल?
  • सोनारिका की यह पोस्ट मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में कटरीना के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच आई है। 
  • कटरीना और विक्की 14 सितंबर को एंटीलिया में हुए सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। 
  • हाल के महीनों में अभिनेत्री पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आई हैं। 
  • उन्होंने और विक्की ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 
  • कैटरीना के नजर आने के बाद, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन और लुक पर कमेंट किए, जबकि दूसरों ने उनका बचाव किया और उनके शरीर पर ध्यान केंद्रित करने की आलोचना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें