फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: किस बात पर मायूस हुईं ईशा रिखी? क्यों फूट-फूटकर रोए डीएसए? शो में आए नए ट्विस्ट

Thu, 17 Sep 2026 03:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के कई नए प्रोमो जारी किए गए हैं। एक प्रोमो में डीएसए खूब रो रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रोमो में ईशा रिखी मायूस नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। शो के कई प्रतिभागी अपने कारनामों से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी प्रतिभागी हैं जिन पर लोगों का ध्यान कम जा रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास है?
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
किस बात पर मायूस हुईं ईशा?
शो के एक नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि ईशा रिखी स्काउट (तन्मय सिंह) से कहती हैं कि तुमने बोला कि अगर तुम्हारी आंख में कोई रंग डालेगा, तो मैं उसके मुंह पर थप्पड़ मारूंगा। यह बात गलत है। इसके बाद स्काउट कहते हैं कि अगर कोई मुझे मारेगा तो मैं लड़का या लड़की नहीं देखने वाला हूं। इस बात पर ईशा रिखी मायूस हो जाती हैं। वह घर में दूसरे प्रतिभागियों से कहती हैं कि किसी को थप्पड़ मारने वाली बात कहना बहुत अजीब है। रीति तिवारी स्काउट से कहती हैं कि मुझे लड़कों से बहुत दिक्कत है, पर आप सबके सामने यह नहीं बोल सकते हैं।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्यों रोने लगे डीएसए
एक प्रोमों में देखा जा सकता है कि यंग डीएसए घर में अपने साथियों से अपना दर्द बांट रहे हैं। वह कहते हैं कि लोगों को मुझे अपना मानना चाहिए। अगर वह मुझे अपना नहीं मानते तो फिर वह मेरे लोग नहीं हैं। मुझे लगता है कि मैं हार गया हूं। वह रोते हुए कहते हैं कि लोग सामने से कहते हैं कि मुझसे प्यार करते हैं, पर पीछे से हमला करते हैं। इस दौरान साथी कंटेस्टेंट उन्हें सांत्वना देते हैं। 

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
प्रतिभागी के पास लाइफ खत्म करने की ताकत
शो का एक दूसरा प्रोमो जारी किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है किसी एक की लाइफ खत्म करने की ताकत प्रतिभागी के पास है। प्रोमो में
देखा जा सकता है कि सभी प्रतिभागी बैठे हैं। उनसे कहा जाता है कि आज चुनने वाला खेल खेला जाएगा। आप आगे तभी आएंगे, जब आप किसी की लाइफ छीनना चाहते हैं। इसके बाद इस गेम पर प्रतिभागी अपनी राय देते हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: 200 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और ब्लैंक चैक! अभिनेता ने बताया क्यों ठुकराए बड़े ऑफर

विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
कहां देखें 'बिग बॉस 20'?
  • शो के नए प्रोमो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि अगला शो काफी दिलचस्प होगा। 
  • इस सीजन की थीम 'द्वैत' (तथास-टू) पर आधारित है।
  • शो में 'एक्स्ट्रा जीवन दान' का ट्विस्ट है, जिससे एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट को दोबारा खेलने का मौका मिल सकता है।
  • 'बिग बॉस 20' को एक बार फिर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
  • शो को कलर्स टीवी और जियो होटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें