दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुनमुन बादशाह के पॉपुलर गाने ‘जुगनू’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन इस गाने पर ट्रेंड में चल रहे डांस स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वीडियो में मुनमुन की कातिल अदाएं फैंस का दिल चुराने के लिए काफी हैं। लुक की बात करें तो, मुनमुन ने डार्क ग्रे कलर का टॉप और डेनिम शॉट्स पहने हुए हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मुनमुन ने लिखा है, ‘जुगनू फीवर।’ अभिनेत्री की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महज कुछ घंटों में इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मुनमुन दत्ता अपने को एक्टर राज अनदकट को डेट कर रही हैं, जो सीरियल में टप्पू का किरदार निभा रहे हैं। इतना नहीं दावा ये भी किया गया था कि सेट पर भी दोनों के रिश्ते के बारे में सबको पता है जिस वजह से दोनों के कई मीम्स वायरल हुए थे। इन सब खबरों पर मुनमुन दत्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान अभिनेत्री ने सोशल मीडिया यूजर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आम जनता के लिए कहना चाहती हूं... मुझे आपसे कही बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन आपने कमेंट बॉक्स में जो गंदगी बरसाई है, यहां तक कि तथाकथित पढ़े लिखे लोगों ने भी यह साबित कर दिया है कि हम कितने प्रतिगामी समाज हैं। इस पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा था कि, उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।