दरअसल, जय ने शो से बाहर आने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जय ने अपनी हैप्पी फैमिली की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है जय भानुशाली अपनी वाइफ माही और लाडली बेटी तारा के साथ बेड पर सो रहे हैं। इस दौरान जय की आंखें तो बंद हैं लेकिन माही अपने पति जय पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। माही जय के हाथ पर किस कर रही हैं और तारा अपने मम्मी पापा के बीच में सो रही हैं।
इस तस्वीर के साथ जय भानुशाली ने लिखा है, ‘परिवार के साथ और बदलाव के लिए सुबह-सुबह मुझे जगाने के लिए तेज संगीत नहीं... मेरी असल जिंदगी के साथ बिग बॉस माही विज और तारा के साथ।’ जय भानुशाली की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले जय भानुशाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपनी लविंग वाइफ माही विज से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जय घर आते हैं लेकिन रास्ते में ही उन्हें वाइफ माही मिल जाती हैं और वह दोनों वहीं पर एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। इतना ही नहीं, जय ने बेटी तारा के साथ भी मस्ती भरा वीडियो शेयर किया। बता दें कि बिग बॉस के घर में जय ने अपनी पत्नी माही और बेटी तारा को काफी ज्यादा किया। वह अक्सर उन्हें मिस करते हुए भावुक हो गए थे।