बिग बॉस के सीजन 15 में चार कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, राखी सावंत और उनके पति रितेश शामिल हैं। सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने घर में वीआईपी सदस्यों के रूप में एंट्री की है, जो आते ही नॉन वीआईपी सदस्यों को निशाने पर ले रहे हैं। यही हाल ‘वीकेंड का वार’ में भी देखने को मिल रहा है। सलमान खान के सामने सभी एक-दूसरे को टार्गेट करते दिखे और अब रविवार को ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहा धूपिया घर में एंट्री करेंगी और इस दौरान घर में वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच एक मजेदार टास्क होगा, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान करण और राखी के पति रितेश के बीच बहस भी हो जाती है, जिस वजह से घर में हंगामा होगा।