फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhaanth Vir Surryavanshi: तनाव में थे सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, करीबी दोस्त बोलीं- इस शहर में...

Fri, 11 Nov 2022 09:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट के दौरान सिद्धांत अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को कसरत करने के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक जाने से छोटे पर्दे के साथ बॉलीवुड के कलाकार भी गहरे सदमे में हैं। जानकारी के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी जान गई है। इस बीच एक्टर की दोस्त ने उनके बारे में कुछ अहम बातें बताई हैं। 
विज्ञापन

Uunchai Movie Review: अमिताभ बच्चन की दमदार अदाकारी, दोस्ती की मिसाल पेश करती फिल्म 'ऊंचाई'
 

सिद्धांत की दोस्त विश्वप्रीत कौर ने कहा कि उनका निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह तनाव में थे। विश्वप्रीत ने बताया, 'शुक्रवार को जिम के बाद वह मुझसे मिलने वाले थे। इससे पहले मेरे घर पर भी हमारी मुलाकात हुई थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। मैं उनसे कहा करती थी कि योग करें इससे स्ट्रेस कम होता है।' 
Uunchai Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही है अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', कहा- यह आपको रुलाएगी और हंसाएगी

इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह तनाव में थे? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कौन सा एक्टर है जो तनाव में नहीं है। वह बहुत तनाव में थे। पूरा शहर ही तनावग्रस्त है। वहीं, सूर्य पुत्र कर्ण में उनके को-स्टार रहे गौतम रोड़े भी एक्टर के निधन से सदमे में हैं। उन्होंने कहा, '"उन्होंने शो में मेरे पिता की भूमिका निभाई थी। वह एक मृदुभाषी और अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति थे। वह बहुत प्रोफेशनल थे और अपने काम से काम रखते थे। वह काफी फिट थे और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत नहीं थी। यह खबर मेरे लिए काफी चौंकाने वाली थी। 
Photos of the Day: पति संग रोमांटिक हुईं अंकिता और ओवर साइज कोट में दीपिका की अदाएं, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

बता दें कि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट के दौरान सिद्धांत अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि टीवी पर उन्होंने अपनी शुरुआत एकता कपूर के सीरियल कुसुम से की थी। इस सीरियल के बाद उन्होंने कृष्णा अर्जुन, कसौटी जिंदगी की, जमीन से आसमान तक, विरुद्ध, भाग्य विधाता, ममता और कायनात जैसे सीरियल में काम किया था।
Filmy Wrap: सिद्धांत सूर्यवंशी का निधन और 15 को होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें