डिजा सूर्यवंशी ने अपने पिता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को साझा किया है। डिजा ने बताया है कि कैसे उनके पिता ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया है। डिजा ने लिखा, ‘मुझे अभी तक नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं। मैं इसे अपने बारे में बनाना नहीं चाहती, लेकिन मेरा पूरा अस्तित्व ही सुन्न हो गया है। मैं आपके लिए ओवर पजेसिव और प्रोटेक्टिव थी। इस पोस्ट के आखिरी वीडियो मैं आपको आपकी मां से दूर कर रही हूं, क्योंकि मेरे पापा को कोई नहीं छू सकता, वो केवल मेरे हैं। आप हमेशा सबसे बेस्ट फ्रेंड रहेंगे। आपने मेरी हर परेशानी को सुना, लड़कों से जुड़े मामलों में मुझे सलाह देते थे, आधी पुरुष आबादी को खत्म करने की धमकी दी और हमेशा मुझे बताया कि मैं आपका गर्व हूं।’
Sunil Grover: कपिल का शो छोड़ने के बाद सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
इसके आगे डिजा ने लिखा, ‘आपने मुझे महसूस कराया कि मैं जीवन में कुछ भी और सब कुछ करने में सक्षम हूं। ऐसे कई वादे हैं जो मैंने आपसे भविष्य के लिए किए हैं जिन्हें मैं कभी पूरा नहीं कर पाऊंगी। लेकिन मैं एक जानती हूं कि मैं आपको गर्व महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करना कभी बंद नहीं करूंगी। आपने मुझे हमेशा यह बताया कि मैं चाहे जो भी करूं, छोटा या बड़ा, आपका सिर गर्व और खुशी के साथ ऊंचा होता है। आप फिजीकली यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन मेरी उपलब्धियों पर आप मुस्कुराएंगे और कहेंगे, मेरी गुंडी रानी कितनी बड़ी हो गई पप्पू का दिल गर्व से भर गया है आई लव यू माय गुगली।
Aamir Khan: अगले महीने बड़े पर्दे पर लौटेंगे आमिर खान, रेवती ने बताई ‘सलाम वेंकी’ से जुड़ने की पूरी कहानी’
डिजा ने कहा, ‘आपने मुझे बहुत सारे निकनेम दिए हैं, जो मुझे शर्मिंदा करते थे, काश आप फिर से उन नामों से मुझे पुकारते। आई लव यू अप्पा, माय फैटी माय ओल्डी जो बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट थे। आपने कहा था कि मैं वह पिता हूं जो 60 साल की उम्र में भी रॉकिंग और स्मोकिंग हॉट होगा। मैं आप पर हंसी लेकिन मेरी इच्छा है कि आप मुझे गलत साबित करने के लिए यहां हों। आई मिस यू अप्पा प्लीज खुश रहो और मेरा मार्गदर्शन करते रहो क्योंकि मुझे पता है कि मुझे आपकी जरूरत होगी।’ वहीं, डिजा ने अपने पिता के लिए एक टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया है। डिजा ने लिखवाया है, Daddy's Demon।
Anushka Sharma: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स से अनुष्का का करार, भारत में बनीं इसकी ब्रांड एंबेसडर