फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी, बोलीं नए जमाने की औरतों की कहानी है मेरे डैड की दुल्हन

Tue, 12 Nov 2019 03:55 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Mere Dad Ki Dulhan starcast - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। टेलीविजन का नया कार्यक्रम मेरे डैड की दुल्हन इसी सूत्र वाक्य पर आधारित है। शो में श्वेता तिवारी और वरुण बडोला मुख्य किरदार में हैं। दिल्ली की शहरी जीवनशैली पर आधारित इस शो में एक बाप-बेटी (वरुण बडोला- अंजली) की अनूठी कहानी है जिनकी जिंदगी में एक आत्मनिर्भर और कामकाजी औरत (श्वेता तिवारी) की एंट्री के बाद रोलर कोस्टर राइड पर निकल पड़ती है।
विज्ञापन


मुंबई में शो की लॉन्चिंग में पहुंची श्वेता तिवारी ने कहा, 'भारतीय समाज में लंबे समय से औरतों को दबाया जाता है। इसी वजह से टेलीविजन जगत में भी लगातार समाज में दबी और पिछड़ी औरत की कहानी को ही फिल्माया जाता है जो बाद में जाकर आवाज उठाती है। लेकिन अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है। अब औरतों की स्थिति पहले से काफी अच्छी है। मेरे डैड की दुल्हन ऐसा ही एक शो है जहां औरतों की नई स्थिति को दिखाया जाएगा। स्क्रीन पर आमतौर पर युवाओं की प्यार की कहानी को ही दर्शाया जाता है लेकिन प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है। प्यार की तो कोई सीमा नहीं होती है। इस शो के जरिए हम यही दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।'

वहीं वरुण बडोला ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों से लोग एक ही तरह के शो देखने के आदी हो गए हैं। टीवी पर उनके लिए कुछ भी नया नहीं परोसा जा रहा है। इससे अच्छा तो दूरदर्शन का समय था जब दर्शकों को अलग-अलग शैलियों के शोज देखने को मिल जाते थें। मेरे डैड की दुल्हन देखकर दर्शकों को लंबे समय बाद कुछ नया कंटेंट मिलेगा। इस शो की खूबसूरती, इसके किरदारों और उनकी अनोखी परिस्थितियों में है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'वीर जारा' को 15 साल पूरे होने पर रानी ने ताजा की यादें, बोलीं-शाहरुख के साथ मुश्किल..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें