अभिनेता श्रेयस तलपड़े 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में, श्रेयस ने इस मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो का हिस्सा बनने और भारतीय संगीत की बड़ी हस्तियों के साथ स्टेज शेयर करने के मौके के बारे में बात की।
शो का होस्ट बनने पर क्या बोले श्रेयस?
इस मौके को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्रेयस ने कहा, 'मैं 'सा रे गा मा पा' का हिस्सा बनने और इस सीजन को होस्ट करने का शानदार मौका मिलने के लिए बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। शंकर महादेवन, जावेद अली, नीति मोहन और कुमार सानू जैसे दिग्गजों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।'
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
गर्व महसूस कर रहे श्रेयस
शो के बड़े पैमाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर कोई शो बनाया गया है और आने वाले हफ्तों में आप जो टैलेंट देखेंगे, वह जबरदस्त होगा। मुझे ऐसे बड़े म्यूजिकल शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जो पूरी तरह से असली है।'
कब होगा शो का प्रीमियर?
शंकर महादेवन, कुमार सानू, नीति मोहन और जावेद अली शो का हिस्सा होंगे। 'सा रे गा मा पा 2026' का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 9:30 बजे जी टीवी और हिंदी जी5 पर होगा। नए सीजन में 'हिंदुस्तान का संगीतस्थान' पेश किया जा रहा है, जो भारतीय संगीत को समर्पित है। 360-डिग्री स्टेज, 100 से ज्यादा म्यूजिशियन और एक बड़े कोरस ग्रुप के साथ, यह शो देश भर की संगीत परंपराओं का जश्न मनाते हुए कॉन्सर्ट जैसा अनुभव देने का वादा करता है।
'द इंडिया स्टोरी'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
श्रेयस तलपड़े का वर्कफ्रंट
- 24 जुलाई 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में श्रेयस तलपड़े लीड रोल में थे।
- इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल मुरली शर्मा और मनीष वाधवा थे।
- इसके निर्देशक चेतन डीके थे। इसके निर्माता सागर बी शिंदे थे।
- श्रेयस तलपड़े 'द गेम ऑफ द गिरगिट' का हिस्सा होंगे।
- वह 'गोलमाल 5' में भी नजर आने वाले हैं।