शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी भी धारावाहिक को भव्य बनाने में कला निर्देशन का बहुत बड़ा योगदान है। इस धारावाहिक के भव्य सेट का निर्माण जाने माने निर्देशक उमंग कुमार ने किया है। वह कहते हैं, 'हम पिछले 30 वर्षों से पौराणिक धारावाहिकों के लिए सेट बनाते आ रहे हैं। इस तरह के शो के लिए सेट बनाते समय इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कथाओं को ध्यान में रखकर उसके अनुरूप बाकी लोगों से किस तरह से सेट डिजाइन किए जाए। इस शो के लिए हमने पांच दिव्य सेट बनाए हैं, जिनमे कैलाश, वन, इंद्र लोक, असुर लोक और दक्ष दरबार शामिल है। इन सभी सेट को बनाने में मुझे तीन महीने लगे थे, जिसमे एक हजार लोगों ने प्रतिदिन काम किया। शूटिंग के दौरान भी जैसे -जैसे नए सेट की जरुरत होती है, हम लोग तैयार करते रहते हैं।'
Elemental Postponed: आदिपुरुष के रास्ते से हटी 'एलिमेंटल', 16 जून की बजाय अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस धारावाहिक में राम यशवर्धन और सुभा राजपूत क्रमशः शिव और शक्ति की भूमिकाओं में हैं। शिव की भूमिका निभा रहे राम यशवर्धन कहते हैं, 'इस शो में भगवान शिव की भूमिका निभाना मेरे लिए सर्वोच्च सम्मान है। यह शो एक कालातीत प्रेम कहानी के बारे में है जो सभी भावनाओं से परे है।’ शक्ति की भूमिका निभा रही सुभा राजपूत कहती हैं, 'इस शो में देवत्व, भक्ति, त्याग और कर्तव्य के विषयों में निहित सबसे भव्य और अलौकिक प्रेम कहानी है। हमे अपने किरदार के जरिए हमारे देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है।’ इस शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर 19 जून से शुरू होगा।
ZHZB Collection Truth: विकी और सारा की फिल्म हिट कराने के ‘गोरखधंधे’ का खुलासा, सक्सेस प्रेस कांफ्रेस रद्द