‘शेरदिल शेरगिल’ में नजर आई अभिनेत्री सुरभि चंदना अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस शादी, पार्टी और मुंडन के लिए फैंस से एक अलग अंदाज में काम की मांग कर रही हैं।