फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Suman: वेडिंग एनिवर्सरी पर शेखर सुमन ने पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 29 Apr 2023 11:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करते हुए बताया कि उनके पिता ने शादी की सालगिरह पर मां को एक नई बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी है।
विज्ञापन
शेखर सुमन, अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शेखर सुमन ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर एक शानदार कार गिफ्ट की है। इस लग्जरी गाड़ी का नाम बीएमडब्ल्यू i7 है। बताया जा रहा है कि यह पहली कार है, जिसे भारत में डिलीवर किया  गया है।

अध्ययन सुमन ने कही यह बात

हाल ही में, शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करते हुए बताया कि उनके पिता ने शादी की सालगिरह पर मां को एक नई बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी है। उन्होंने कार और अपने पिता के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, "आपके लिए मां। हैप्पी एनिवर्सरी मॉम एंड डैड एडवांस में! थैंक यू गॉड और डैड इस बेस्ट गिफ्ट के लिए।"

इतने करोड़ की  है कार

इस कार की  कीमत भी हैरान कर देने वाली है। जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की इस कार की कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। गिफ्ट को लेकर शेखर सुमन ने कहा, ''मैं हर साल अपनी पत्नी को कुछ न कुछ गिफ्ट देता हूं। इस बार मुझे बीएमडब्ल्यू आई7 मिल गई। मैं विजुअलाइज किया  कि कार में मेरी पत्नी बैठी है। मैं भगवान का शुक्रिया  अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे सबकुछ दिया है, जिससे मैं अपने परिवार के लिए चीजे अफोर्ड कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें-  Salman Khan: अवॉर्ड शो में सलमान खान ने कसा संजय लीला भंसाली-आलिया भट्ट पर तंज, 'इंशाअल्लाह' कहकर लूट ली महफिल
विज्ञापन

मां को यह गिफ्ट देना चाहते हैं अध्ययन सुमन

उन्होंने आगे कहा, "अब मेरा बेटा अपनी मां को एक फैंटम देने के बारे में सोच रहा है, इसलिए अब पिता और पुत्र के बीच एक प्रतियोगिता होने जा रही है।मुझे उम्मीद है कि वह जीतेगा ताकि मैं दोनों में यात्रा कर सकूं (हंसते हुए)।'' वर्क फ्रंट की  बात करें तो शेखर हाल  ही में बिग बॉस 13 में नजर आए  थे। इस शो में वह अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को जमकर हंसाया करते थे। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी  पसंद आया था।

यह भी पढ़ें- PS 2: 'तुम अपनी मां जितनी लंबी हो', पोन्नियन सेल्वन 2 की स्क्रीनिंग में तृषा ने की आराध्या बच्चन की तारीफ
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें