फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remo D'Souza: फिल्म न चलने पर मानसिक तनाव में आ गए थे रेमो डिसूजा, बताया- कठिन समय से कैसे आए बाहर

Thu, 27 Apr 2023 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेमो डिसूजा की फिल्मों की बात करें तो वह एबीसीडी, एबीसीडी 2, फालतू और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमो डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। हाल ही में वह इंडियाज बेस्ट डांसर शो में बतौर गेस्ट जज नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और मानसिक तनाव के बारे में बात की। उन्होंने शो में मध्य प्रदेश के अक्षय पाल की कहानी सुनने के बाद अपने कठिन समय को याद किया।

यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

उन्होंने कहा, "अक्षय, मैंने आपका सफर देखा है। मैं जानता हूं कि आपने बहुत स्ट्रगल किया है। मैंने भी काफी संघर्ष किया है। मैं फिल्में बनाता हूं, लेकिन मेरी कुछ फिल्में नहीं चली। मैंने एक फिल्म बनाई जो नहीं चली, इसके बाद दूसरी बनाई जिसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया फिर तीसरी ने भी काम नहीं किया। इसके बाद मैं रुक गया। मेरा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। फिर भी, मैं फिर से उठा और खुद को बेहतर बनाने के लिए खुद को चुनौती दी।"

यह भी पढ़ें- Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें

शो के दौरान उन्होंने अक्षय और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा की भी जमकर तारीफ की। इस एपिसोड के दौरान वर्तिका और अक्षय का डांस देखकर वह हैरान रह गए हैं और दोनों की परफॉर्मेंस की खूब प्रशंसा की। 

यह भी पढ़ें- Vikramaditya Motwane: संजय लीला भंसाली को अहंकारी बताए जाने पर भड़के विक्रमादित्य, कहा- वह अद्भुत इंसान हैं

रेमो ने वर्तिका की कोरियोग्राफी की सराहना की और कहा: "मैं दोहराना चाहता हूं कि आप डांस कम्युनिटी के लिए गिफ्ट हैं। आप शो और इसके सभी कंटेस्टेंट के लिए एक उपहार की तरह हो।'' इस दौरान उन्होंने अक्षय की भी खूब तारीफ की। बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के जज टेरेंस लुईस, गीता कपूर और सोनाली बेंद्रे हैं। रेमो डिसूजा की फिल्मों की बात करें तो वह एबीसीडी, एबीसीडी 2, फालतू और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें