फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: साजिद खान का समर्थन करने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने कहा- फेकनाज

Sun, 02 Oct 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में शहनाज को देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया। बिग बॉस के सीजन 13 में शहनाज मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
शहनाज गिल, साजिद खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के घर में शनिवार रात बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक साजिद खान की एंट्री हुई। इस दौरान शहनाज गिल साजिद खान को सपोर्ट करती नजर आईं। ऐसा करने पर फैंस शहनाज गिल पर भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें चापलूस तक करार दे दिया। बीती रात साजिद की एंट्री बिग बॉस हाउस में हुई और शहनाज गिल उनको सपोर्ट करती नजर आईं, लेकिन उनका यह सपोर्ट फैंस को हजम नहीं हो पाया, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।  

विज्ञापन

वीडियो के जरिए किया साजिद को सपोर्ट 

दरअसल, इस शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में शहनाज को देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया। बिग बॉस के सीजन 13 में शहनाज मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं थीं। इस बार दर्शकों की उनसे मुलाकात एक वीडियो क्लिप के जरिए करवाई गई। 'बिग बॉस 16' के प्रीमियर के मौके पर शहनाज ने साजिद के लिए एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने साजिद की जमकर तारीफ की। 

इसे सुनकर साजिद भी थोड़े भावुक हो गए। वीडियो के जवाब में साजिद ने सलमान और दर्शकों से कहा कि शहनाज एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं और बॉलीवुड में बहुत आगे तक जाएंगी। बस शहनाज की यही बात कुछ दर्शकों को पसदं नहीं आई और लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। 

विज्ञापन

फैन्स के रिएक्शन 

इस पूरे वाक्ये के बाद फैंस की नाराजगी साफ सोशल मीडिया पर नजर आई।  फैंस बोका कहना है कि शहनाज एक मीटू के आरोपी को सपोर्ट कर रही हैं जो कि गलत है।  एक यूजर ने तो यहां तक बोल दिया कि साजिद बिग बॉस सिर्फ इसलिए आया है ताकि  वह अपनी छवि साफ कर सके और शहनाज गिल इस काम में साजिद खान की मदद कर रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'शहनाज गिल जानती है कि बॉलीवुड में फिल्म कैसे मिलती है। बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बहुत चापलूसी भी करनी होती है। आसिम रियाज, शहनाज गिल के बारे में सारी बातें सही बोलता था।'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें