फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को कहा- असुरक्षित और ईर्ष्यालु...देखिये वीडियो

Wed, 12 Jan 2022 03:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी की दुनिया का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 का अपकमिंग एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। आने वाले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती दिखाई देगी। दरअसल, जैसे ही शमिता शेट्टी द्वारा तेजस्वी प्रकाश हो 'असुरक्षित और ईर्ष्यालु' कहा जाता है वैसे ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। कलर्स टीवी ने बुधवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। इस लड़ाई को देखकर लग रहा है कि अपकमिंग एपिसोड काफी मनोरंजक होने वाला है।

विज्ञापन


प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान जब एक प्रतियोगी को डाउनग्रेड करने के लिए कहा जाता है तो शमिता शेट्टी, तेजस्वी का नाम लेती हैं।  शमिता शेट्टी कहती हैं, ''मैं तेजस्वी को डाउनग्रेड करना चाहूंगी।'' इसके बाद तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की प्रतियोगी शमिता शेट्टी से कहते हुए दिखाई दे रही हैं, “आपके मन में हमेशा से मेरे लिए समस्या है। आप आपकी चोट की वजह से नामांकन से बची हुई हैं। 


फिर शमिता शेट्टी को कहते हुए दिखाया गया है "आपके ब्वॉयफ्रेंड को ही रखा है मैंने।" तेजस्वी फिर चिल्लाती हैं, "इतनी मरी जा रही हो करण से दोस्ती करने के लिए तो उससे भी तो पूछो।" इस पर करण हस्तक्षेप करते हैं और तेजस्वी को यह कहकर चुप रहने के लिए कहता है, "मत कर ना यार।" तेजस्वी की इन बातों को सुनकर शमिता शेट्टी भड़क जाती हैं और कहती हैं, ''तुम बहुत ईर्ष्यालु और असुरक्षित हो, शर्म करो।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें