टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो गई हैं।
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो गई हैं। काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस की पहली दो लहरों से बच गई थी, पर तीसरी लहर की चपेट में आने से खुद को नहीं बचा सकीं एवं उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
मास्क लगाने का किया आग्रह
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कोरोना की चपेट में आने के बाद लोगों से मास्क लगाने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें तेज बुखार, चक्कर और बदन दर्द जैसे लक्षण है, जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। काम्या पंजाबी ने कहा कि 2022 हमारा होगा और इस कठिन वक्त में सभी को सकारात्मक रहना चाहिए। काम्या पंजाबी ने टीवी सीरियल के अलावा बिग बॉस सीजन 7 में भी भाग लिया था। बिग बॉस के सातवें सीजन में वह 91 वें दिन घर से बाहर हो गई थीं।उन्हें बिग बॉस सीजन 13 के एपिसोड में भी देखा गया था।
यह भी कहा जा रहा था कि बिग बॉस 15 के इस वीकेंड के वार एपिसोड में काम्या पंजाबी प्रतीक सहजपाल का समर्थन करने के लिए पहुंचने वाली थीं। पर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब वह बिग बॉस 15 के घर नहीं जा पाएंगी।