फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता ने रिजेक्ट किया सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, क्या रही ऐसा करने के पीछे वजह जानिए?

Sat, 01 Mar 2025 05:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाली मुनमुन दत्ता को कुकिंग से भी लगाव रहा है। यही कारण रहा कि उन्हें भी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ऑफर हुआ था। लेकिन मुनमुन ने इस शो को रिजेक्ट कर दिया। 
विज्ञापन
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों एक कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कई टीवी सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। इस शो में वह अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखा रहे हैं। इसी शो के लिए सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा नहीं बन पाईं।

विज्ञापन


रियालिटी शो का हिस्सा इसलिए नहीं बन पाईं
शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि मुनमुन दत्ता को भी शो ऑफर हुआ था। वह एक अच्छी कुक हैं, साथ ही काफी पॉपुलर भी हैं। ऐसे में शो ‘ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के लिए परफेक्ट थीं। लेकिन उनके अपने शो कॉमेडी शो को लेकर कुछ कमिटमेंट्स थे, जिसके कारण उन्हें कुकिंग रियालिटी शो को ना कहना पड़ा। इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली जैसे टीवी सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Munmun Dutta: दिशा वकानी के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर मुनमुन ने पहली बार की बात, बोलीं- उनकी बहुत याद आती है

कॉमेडी शो में कई सालों से एक्टिव
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा मुनमुन दत्ता काफी लंबे समय से हैं। वह इसमें बबीता जी नाम का किरदार निभाती हैं, जिसका पति एक साइंटिस्ट है। शो में कॉमेडी के साथ समय-समय पर सोशल मैसेज भी दिए जाते हैं। इस शो की वजह से मुनमुन को काफी पॉपुलैरिटी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें:TMKOC: राज अनादकट ने 'बबिता जी' के साथ सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मुनमुन दत्ता संग रिश्ते का किया खुलासा

फिल्मों का भी हिस्सा बनीं 

विज्ञापन

मुनमुन ने सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वह मुंबई एक्सप्रेस और हॉली डे जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। साथ ही ‘बिग बॉस 15’ में बतौर प्रतियोगी भी शामिल हो चुकी हैं। इन दिनों भी वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें