फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: एकता कपूर की बढ़ीं मुश्किलें, सैनिकों के कथित अपमान की शिकायत पर कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Sat, 15 Feb 2025 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor: एकता कपूर की बढ़ीं मुश्किलें, सैनिकों के कथित अपमान की शिकायत पर कोर्ट ने दिया जांच का आदेश
 
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के एक अदालत ने शनिवार को फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ भारतीय सैनिकों की बेइज्जती करने के आरोप में दायर की गई आपराधिक शिकायत पर पुलिस से जांच करने का आदेश दिया। यह शिकायत एकता कपूर की एक वेब सीरीज को लेकर की गई थी, जिसमें आरोप है कि शो में भारतीय सैनिकों को अपमानित किया गया।

विज्ञापन

Chhaava Day 2 BO Collection: ‘छावा’ के कलेक्शन ‘फर्जी’ बताने पर बवाल, विक्की ने दूसरे दिन ही जड़ी हाफ सेंचुरी

हिंदुस्तानी भाऊ ने की थी शिकायत

बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को 9 मई तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इस धारा के तहत एक मजिस्ट्रेट आपराधिक शिकायत की जांच कर सकता है, या पुलिस को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है। यह शिकायत यूट्यूबर विकास पाठक ने दर्ज कराई है, जिन्हें 'हिंदुस्तानी भाऊ' के नाम से भी जाना जाता है।। इसके अलावा इस शिकायत में एकता कपूर, उनके ओटीटी प्लेटफार्म आल्ट बालाजी और उनके माता-पिता शोभा और जितेन्द्र कपूर को भी नामजद किया गया है।
Buchi Babu Sana: राम चरण ने दी निर्देशक बुची बाबू को जन्मदिन की बधाई, शेयर की प्यारी सी तस्वीर

क्या है आरोप?

वकील अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर की गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आल्ट बालाजी पर प्रसारित एक वेब सीरीज में एक सैन्य अधिकारी को आपत्तिजनक कृत्य करते हुए दिखाया गया था। शिकायत में कहा गया, "आरोपियों ने हमारे देश की गरिमा और शान को शर्मनाक तरीके से नीचे गिराया है, क्योंकि भारतीय सेना की सैन्य वर्दी में राष्ट्रीय प्रतीक के साथ इस तरह के आपत्तिजनक कृत्य को दिखाया गया है।"

विज्ञापन

Captain America Brave New World Day 2: भारत में नहीं चला 'कैप्टन अमेरिका' का जादू, जानें दूसरे दिन की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें