टीवी सीरिलय ससुराल सिमर का 19 सितंबर को ऑफ एयर हो जाएगा। दर्शकों ने सिमर और उसके ससुराल को बेहद प्यार भी किया तो इसमें आए कई बदलाव पर दर्शकों ने भड़ास भी निकाली। कुल मिलाकर ये शो चर्चा में किसी न किसी वजह से बना ही रहा।
ससुराल सिमर का
जब सिमर बन गईं मक्खी
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ की लीड एक्ट्रेस जब औरत से मक्खी बन गईं तो लोगों ने खुलकर भड़ास निकाली और कहा, ये तो हद हो गई। लोगों ने जमकर मजाक उड़ाते हुए ट्विट किए। दरअसल हुआ ये था कि सिमर ने एक योगी का ध्यान भंग कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें योगी ने श्राप दिया था और वो मक्खी बन गईं थीं।
When you scrape the bottom of the barrel for ideas to further the plot.
Sasural Simar Ka. You've set a new standard. pic.twitter.com/0Exz4yz219
— Rameez (@Sychlops) May 14, 2016
ससुराल सिमर का
शो ने गेम ऑफ थ्रोन्स की कॉपी कर उड़वाई थी हंसी
इस शो में हॉलीवुड का भी टच था। टच भी ऐसा कि आप हंस-हंस कर पागल कर हो जाएं। दर्शकों के चहेते गेम ऑफ थ्रोन्स की कॉपी कर सिमर के ससुराल के सारे सदस्यों को बना दिया था GOT का किरदार।
ससुराल सिमर का
नागिन भी बनीं सिमर
सिमर का एक नागिन अवतार भी सीरियल में दिखा। अब ये किसे फर्क पड़ता है कि ये कहानी की डिमांड है या फिर नहीं। सारा चक्कर तो टीआरपी का है।
ससुराल सिमर का
लो आ गई डायन भी
एक बुरी आत्मा से सिमर के घरवालों को लड़ते दिखाया गया है। ये डायन सिमर के घर को बर्बाद कर देना चाहती है।
ससुराल सिमर का
और फिर वही घिसे पिटे नुस्खे
जब सिमर की छोटी बहन बनी रोली यानी अविका गौर सीरिलय से बाहर हो गईं तो उनकी जगह आई एक्टर सना खान की एंट्री एक घिसे पिटे नुस्खे से कराई गई। एक एक्सीडेंट कराकर प्लास्टिक सर्जरी करा दी गई।