राजीव आगे लिखते हैं, 'यहां पर काबिल डॉक्टर्स के हाथों में मेरा इलाज रेमडेसिविर और दूसरी दवाओं के साथ शुरू हुआ। मैं धन्यवाद करना चाहता हूं @rakesh_insta_paul @rakheekukie और @satishkaushik2178 जी का जिन्होंने मुझे यहां आने के लिए समझाया और मुझे समय से बेहतर इलाज मिल पाया। सही समय पर सही फैसला लिया गया क्योंकि सही लोग हैं जीवन में आपको अच्छी सलाह ही देते हैं। आप सभी को धन्यवाद मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि दुनिया भर में बीमार हो रहे लोगों के लिए भी दुआएं करें। हम तभी सुरक्षित होंगे... जब सभी सुरक्षित रहेंगे।'
राजीव के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। जिनमें अनूप सोनी, निशा रावल, करण शर्मा समेत कई सितारे शामिल हैं। साथ ही फैंस ने उनकी सलामती की दुआ की है और जल्द ठीक होने की मनोकामनाएं कर रहे हैं।