फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मशहूर टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवेे की हालत गंभीर, भोपाल पहुंचा परिवार

Sat, 01 May 2021 07:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के मशहूर अभिनेता अनिरुद्ध दवे बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं उनका पूरा परिवार भी उनके पास भोपाल पहुंच गया है।
विज्ञापन
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खिलाफ इस वक्त पूरा देश जंग लड़ रहा है और आम से लेकर खास तक सभी इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं। बहुत से सितारे इस बीमारी को मात दे चुके हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


जहां एक तरफ अनिरुद्ध दवे के दोस्त जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके परिवार के लिए भी यह एक मुश्किल वक्त है। अनिरुद्ध की पत्नी शुभी आहूजा के लिए भी यह एक कठिन समय है। बता दें कि दो महीने पहले ही शुभी ने अपने बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में अपने छोटेे से बच्चे को छोड़ उनकी पत्नी भोपाल में अपनी पति के पास जा पहुंची हैं।

अनिरुद्ध दवे, शुभी अहूजा - फोटो : Instagram
शुभी आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बेटे के साथ अनिरुद्ध की तस्वीर साझा की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त है। प्लीज प्रार्थना कीजिए। मैं हर करीबी, हमारे दोस्तों, परिवार के लोगों और अनिरुद्ध के फैंस से विनती कर रही हूं कि प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। इस वक्त मेरे अनिरुद्ध और अनिष्क के पापा को आपकी प्रार्थनाओं की बहुत जरूरत है। हम सब मिलकर उसको ठीक कर सकते हैं। आप सब उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।'

विज्ञापन

बता दें कि अनिरुद्ध दवे 23 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं तबीयत ठीक होने के बजाय ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। अनिरुद्ध ने अपने पॉजिटिव होने के बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो भोपाल के एक होटल में क्वारंटीन हैं। उन्होंने कहा कि, 'हालात अच्छे नहीं हैं और इस बीमारी को गंभीरता से लेने की जरूरत है'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें