फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए' में देख पाएंगे सनी लियोनी का मादक डांस भी !

Thu, 22 Aug 2013 04:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है पोर्न सनसनी सनी लियोनी ने इंडियन एंटरटेंनमेंट के क्षेत्र में छा जाने की पूरी तैयारी कर रखी है। कभी वो टीवी के रिएलिटी शो में धूम मचाती हैं तो कभी सिल्वर स्क्रीन पर। सनी न ही बॉलीवुड की फिल्मों को छोड़ रही हैं और ना ही छोटे पर्दे पर आने के किसी भी मौके को।
विज्ञापन


अब खबर है कि ये पोर्न बाला स्टार प्लस के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'नच बलिए 6' में प्रतियोगी के तौर पर दिखाई दे सकती है। सूत्रों की माने तो सनी को 'नच बलिए 6' के लिए एप्रोच किया गया है और सनी ने भी इसमें पूरी रुचि दिखाई है।

वैसे सनी की किस्मत रिएलिटी शो से ही चमकी थी। 'बिग बॉस' ने ही उनको इतना लोकप्रिय किया था कि उनकी चर्चा फिल्म निर्माताओं के कानों तक पंहुच गई। अब ऐसे में 'नच बलिए 6' जैसा रिएलिटी शो सनी के लिए लकी भी तो साबित हो सकता है। क्योंकि नच के इस मंच पर अगर सनी आ गईं तो नाच में भी तो वह अपनी मादक अदाओं को तड़का लगा ही देंगी। बाकी प्रतियोगियों को यह खबर बेचैन जरूर कर सकती हैं क्योंकि यहां तो उनके पार्टनर पति डेनियल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें