फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनीषा की च्वाइस पर सलमान हैरान

Mon, 09 Dec 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान काजोल की बहन तनीषा की पसंद पर काफी हैरान हैं। ये बात उन्होंने 'बिग बॉस' में साफतौर पर कही।
विज्ञापन

वीकेंड में टेलीकास्ट एपीसोड में सलमान खान जब वीकेंड का वॉउ होस्ट कर रहे थे तब उन्होंने सभी प्रतियोगियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की।

इस दौरान कुशाल और अरमान कोहली के बीच नौंक-झौंक होने लगी। कुशाल ने इस दौरान कहा कि एपीसोड में भाग लेने वाली किसी एक महिला प्रतियोगी का नाम बताइए जिससे अरमान का झगड़ा नहीं हुआ हो वह महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते।

इस बात को आधार बनाकर सलमान ने अरमान से कहा कि इस बात में सच्चाई है। उन्होंने ये भी कहा कि तनीषा तो आपका इतना सपोर्ट करती है लेकिन आप उससे भी झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन


सलमान इसके बाद भी नहीं रुके उन्होंने तनीषा से कहा कि पूरा देश आपकी च्वाइस पर हैरान है सब ये कह रहे हैं कि तनीषा को क्या हो गया है। इसके बाद सलमान ने खुद अपनी बात कहते हुए कहा कि तनीषा मुझे भी हैरानी है कि आप अरमान जैसे व्यक्ति को आखिर कैसे और क्यों झेल रही हैं?
विज्ञापन


वैसे सलमान ने बातों-बातों में एक बार फिर से तनीषा को चेतावनी दे दी है कि बाहर उनकी क्या इमेज बन रही है। तनीषा अब भी नहीं समझीं तो मामला अब कहीं भी जा सकता है। क्योंकि इस बार के बिग बॉस में तनीषा की अरमान से नजदीकियां सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें