फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर के लिए कुशाल ने छोड़ दी गर्लफ्रेंड

Wed, 04 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के घर में तनीषा-अरमान के साथ एक और लव स्टोरी गौहर-कुशाल की भी चल रही है। टीवी ऐक्टर कुशाल टंडन और गौहर की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं।
विज्ञापन


हालांकि शुरुआत में लग रहा था कि दोनों के बीच जो कुछ है वह सिर्फ शो तक सीमित रहेगा, लेकिन बीते दिनों कुशाल ने बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क को परफॉर्म करते समय जिस तरह से गौहर के सामने अपने प्यार का इजहार किया, उसने सबके कान खड़े कर दिए।

आश्चर्य तो यह है कि गौहर ने भी कुशाल का प्यार कबूल कर लिया। दोनों के इस प्यार के बाद अब साफ हो गया है कि कुशाल ने गौहर के लिए अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शो में आने से पहले मॉडल एलेना बोएवा को कुशाल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा था। दोनों की नजदीकियां मनोरंजन उद्योग में चर्चा में थीं। खास बात यह कि कुशाल ने एलेना के साथ ‘नच बलिए-5’ में हिस्सा भी लिया था।

दोनों के डांस की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि एलेना ने शुरुआत में गौहर के साथ कुशाल की नजदीकियों को गंभीरता से लेने से मना कर दिया था और कहा था कि यह सिर्फ शो में खुद को पॉपुलर बनाने के लिए हो रहा ड्रामा है।

लेकिन जानकारों के अनुसार जिस तरह से कुशाल ने गौहर को प्रपोज किया है, उससे साफ है कि कुशाल की जिंदगी में अब एलेना की जगह नहीं रह गई है।

उधर, गौहर के परिवार वालों को भी कुशाल के साथ उनके संबंधों पर कोई आपत्ति नहीं है। पिछले दिनों बिग बॉस के घर के अंदर गईं गौहर की मॉडल-ऐक्ट्रेस बहन निगार खान का कहना है कि उन्हें भी दोनों के प्यार पर शुरुआत में आश्चर्य हुआ था, मगर वे अगर भविष्य में साथ रहना चाहते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


निगार के अनुसार उनका परिवार गौहर की पसंद का पूरा सम्मान करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें