अभी तक चर्चा थी कि साजिद खान की फिल्म 'किक' और सोहेल खान की फिल्म 'मेंटल' में व्यस्त होने के कारण बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 'बिग बॉस 7' को होस्ट नहीं करेंगे बल्कि शाहरुख खान इस बार 'बिग बॉस 7' होस्ट करेंगे।
लेकिन सभी अफवाहों को गलत साबित करते हुए सलमान खान ने 'बिग बॉस 7' के लिए हामी भर दी है। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 7' के प्रोमो की शूटिंग भी अगले माह शुरू हो जाएगी।
इस बार 'बिग बॉस 7' का स्लोगन होगा 'बिग बॉस 7' ''सात-सात, साथ-साथ''।
'बिग बॉस 7' सितम्बर 2013 में कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
47 वर्षीय सलमान खान 'बिग बॉस' को चौथे सीजन से होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान की उपस्थिति ने इस शो को और भी लोकप्रिय बना दिया है।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह, क्रिकेटर श्रीसंत और पोर्न स्टार प्रिया राय 'बिग बॉस 7' में दिखाई दे सकती है।
अब देखना होगा कि 'बिग बॉस 7' में क्या कुछ नया धमाकेदार होगा।