फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राखी सावंत पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तुम्हारा एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए, निकल जाओ...'

Sun, 07 Feb 2021 09:08 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

बिग बॉस 14 में ड्रामा इन दिनों चरम पर है। शो में बीते एक सप्ताह में राखी और उनकी हरकतों को देखते हुए माना जा रहा था कि होस्ट सलमान खान इस बार उन्हें जमकर लताड़ेंगे और वहीं हुआ भी। सलमान बिग बॉस के इस सीजन 14 में वीकेंड के वार में बाकी कंटेस्टेंट्स को भी निशाने पर लेते हुए नजर आए।

विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स टीवी

शनिवार एपिसोड में सलमान गुस्से से भरे नजर आए। जिसमें वह घर के हर एक सदस्य से बेहद खफा हैं। वह चिल्लाते हुए नजर आए। प्रतिभागी जिस तरह से फुटेज और कंटेट के लिए एक दूसरे पर गलत व्यवहार का इल्जाम लगा रहे हैं इस पर वह खासा नाराज हैं।

विज्ञापन

3 of 6
निक्की तंबोली, राखी सावंत - फोटो : बिग बॉस 14

सलमान खान ने निक्की तंबोली को भी निशाने पर लिया। कहा ‘लोखंडवाला, तुम कहां से चांद से आई हो? दरअसल निक्की ने राखी के मेकअप ब्रांड को लोखंडवाला ब्रांड कहकर मजाक उड़ाया था। वहीं अली गोनी को भी इसका शिकार होना पड़ा। अली को सलमान से माफी मांगते हुए सुना गया।

4 of 6
निक्की तंबोली, सलमान खान - फोटो : Instagram: @colorstv

सलमान ने गुस्से में कहा ‘अपना मुंह बंद करो!’ इसके बाद वे बोले ‘ये क्यों सुनाई देता है इस सीजन के अंदर कि कंटेंट के लिए कर रहे हैं। क्या मैं ये कंटेंट के लिए कर रहा हूं? भांड में गया कंटेंट! जो हरकतें हो रही हैं घर के अंदर, आप लोग बोल रहे हैं और वही हम लोग दिखा रहे हैं।’ सलमान इस दौरान प्रतिभागियों पर जमकर बरसे।

विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद सलमान ने राखी सावंत को थियेटर में बुलाया। उन्होंने कहा ‘लोगों पर लांछन लगाती हो, उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाती हो।’ राखी ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की। बोलीं- ‘बोलना सही नहीं है सर लेकिन’। इसके बाद राखी को सलमान के क्रोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत, देवोलीना - फोटो : फाइल

सलमान ने कहा ‘मैंने हमेशा सपोर्ट किया, अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए। अगर आप अपने आपको लाइन क्रॉस करने से नहीं रोक सकतीं तो आप इस वक्त ये शो छोड़कर जा सकती हैं। प्लीज दरवाजा खोल दीजिए। इस दौरान हर कोई शॉक्ड हो जाता है और कहता है ‘बाप रे…’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें