फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: सलमान के शो में पहुंचे नए मेहमान, कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे के मुंह पर क्यों लगाया टेप? खफा हुए काजी

Sun, 04 Oct 2026 08:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में खूब विवाद हो रहा है। वहीं इसमें कुछ अच्छे पल भी देखने को मिल रहे हैं। शो के कुछ प्रोमो जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?

 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड के कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं, जो काफी दिलचस्प हैं। एक प्रोमो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। एक और प्रोमो में सलमान ने कंटेस्टेंट को नया टास्क दिया है। वहीं काजी और अरिश्फा में बहस हो गई है।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान और सारा
नए एपिसोड में अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' के कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आने वाले हैं। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचने वाले हैं। शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों कलाकार 'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचे हैं। सलमान खान ने दोनों का स्वागत किया है। सलमान खान, सारा से एक शायरी सुनाने को कहते हैं। सारा 'बिग बॉस' के होस्ट पर शायरी करती हैं। इसके बाद अभिनेत्री बताती हैं कि उनकी फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। इस पर सलमान खान कहते हैं 'उड़ के जाओ, उड़ता तीर देखने।'

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने दिया नया टास्क
एक और प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट को एक टास्क देते हैं। वह कंटेस्टेंट से कहते हैं कि जिस किसी की बातें आपको परेशान करती हैं, उनके मुंह पर टेप लगाओ। सबसे पहले यंग डीएसए कहते हैं कि कुछ भी बोलो तो माही जी उसका बचाव करती हैं, वह वकील बन जाती हैं। फिर वह उनके मुंब पर टेप लगा देते हैं। 

मोहसिन खान: क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेता ने की शादी? नई पोस्ट ने बढ़ाई फैंस के दिलों धड़कन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
आसिफ ने लव के मुंह पर लगाया टेप
आसिफ कहते हैं कि लव पूरा दिन बोलने के बाद भी इस बात की शिकायत करती है कि उसे बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद आसिफ, लव के मुंह पर टेप लगा देते हैं। माही विज कहती हैं कि यंग बिना बात के बचता रहता है। ऐसे में वह यंग के मुंह पर टेप लगा देती हैं।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
अरिश्फा-काजी में हुई बहस
मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर बहस करते हुए नजर आते हैं। अरिश्फा, आसिफ से कहती हैं कि आप बाहर चले जाओ, मगर वह बाहर जाने के बजाए उनसे बहस करते हैं। दोनों एक-दूसरे पर बदतमीजी से बात करने का इल्जाम लगाते हैं। बातचीत के दौरान अरिश्फा कहती हैं कि आप बकवास मत करो। इस पर काजी नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें