कौन हैं शो के फाइनलिस्ट?
‘खतरों के खिलाड़ी 15' में अब 5 प्रतिभागी हैं जो अंतिम दौर में शामिल हुए हैं। इनमें अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, ओरी (ओरहान अवत्रामानी) शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले के पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल बाहर हुए, जिसके बाद यह पांच प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने में सफल हुए।
इनाम में क्या मिलेगा खास ?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में जीतने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये और एक नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट मिलने की खबर है। हालांकि अब तक फाइनल में पहले और दूसरे रनर-अप से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है। खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया था और 1 अगस्त को 13 प्रतियोगियों के साथ इसका प्रीमियर किया गया था। शो में रूबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल, ओरी, रुहानिका धवन, जैस्मीन भसीन, गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और अविका गोर शामिल थे। इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह और गौरव खन्ना ने भी शो में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री ली थी।