फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय की साली से सलमान ने लगवाई झाड़ू

Mon, 30 Sep 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह बात अजय देवगन को अखर सकती है। अजय की साली से सलमान खान ने सेट पर झाडू लगवाई है।
विज्ञापन


'बिग बॉस' के घर में भले ही 'बिग बॉस' की आवाज पर ही सदस्य काम करते हैं। लेकिन सलमान खान ने भी सदस्यों को अपने इशारे पर खूब नचाया। सेट पर सलमान ने घरवालों से झाड़ लगवाई।
विज्ञापन

सलमान ने घरवालों को भले ही चुलबुले अंदाज में ये काम करवाया हो लेकिन एक तरह से उन्होंने 'बिग बॉस' के अंदाज में भी ये काम करके दिखाया। सलमान के आर्डर का पालन करने में अजय देवगन की साली भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


हुआ यूं की वीकेंड में सलमान खान बिग बॉस के घर में गए। उन्होंने सभी प्रतियोगियों से पूछा कि वह घर का कौन-कौन सा काम करता है।

बात जब तनीषा की आई तो तनीषा ने कहा कि वह घर पर झाडू लगाती हैँ। इस पर सलामन बोले मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है कि तुम घर पर झाडू लगाती हो।

बात आगे बढ़ी तो सलमान ने सबके सामने ही लाइव तनीषा को झाडू लगाने के लिए कहा। मजेदार बात यह रही कि तनीषा ने खुशी-खुशी सलमान का यह ऑर्डन माना।

अजय और काजोल के साथ सलमान वैसे भी काम कर चुके हैं। और इनके रिलेशन भी अच्छे रहे हैं। ऐसे में ये बात अजय और काजोल को बुरी लग सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें