दरअसल सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने शेयर किया है। इस प्रोमो में कपिल दुलकर सलमान और सोनम के अलावा शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ भी जोरदार मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो की शुरुआत में दिख रहा है कि कपिल सोनम की तारीफ करते हुए कहते हैं कि शादी के बाद लड़कियां और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इस पर सोनम तपाक से कहती हैं कि लड़कों को क्या हो जाता है। सोनम के इस जवाब पर सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल की बोलती बंद हो जाती है।
इसके अलावा कपिल सोनम और सलमान से पूछते हैं कि उनके पिता अनिल और ममूटी की फिटनेस का राज क्या है, वो कौन सा च्यवनप्राश खाते हैं? इस पर सोनम फिर से कहती हैं कि उनकी फिटनेस का राज उनकी मूछें हैं। इस पर कपिल शर्मा इस बार हाजिर जवाबी देते हुए कहते हैं कि अर्चना जी आप मूछें उगा लो। जाहिर है कि कपिल शर्मा क्लीन शेव लुक में रहते हैं।
गौरतलब है कि सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म अनुजा चौहान के नॉवेल 'द जोया फैक्टर' पर आधारित है।
पढ़ें: 'रणबीर और आलिया की हो गई सगाई'? पीले जोड़े में आलिया को देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट