फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिरकते सपनों की घुंघरुओं सी बजती कहानी, आज से शुरू हो रहा नया शो 'तारा फ्रॉम सतारा'

Mon, 19 Aug 2019 09:12 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tara from satara - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

द्रोणाचार्य को अपना गुरु मानकर एकलव्य के श्रेष्ठ धनुर्धर बनने की कहानी तो सबने सुनी होगी लेकिन नए जमाने में उस्ताद से सीधे सीखे बिना किसी शागिर्द के उस्ताद से भी आगे निकल जाने की कहानी का नया नाम है, तारा फ्रॉम सतारा। इस सीरियल से मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता उपेंद्र लिमये हिंदी धारावाहिकों में डेब्यू कर रहे हैं। इसके तीन मुख्य कलाकार बता रहे हैं, सीरियल में अपने किरदारों के बारे में।

विज्ञापन

उपेंद्र लिमये, अभिनेता
'मुझे टेलीविजन शो 'तारा फ्रॉम सतारा' के साथ हिंदी टीवी पर डेब्यू करने की अपार खुशी है। शो में मैं एक कथक डांस टीचर का किरदार निभा रहा हूं जो एक छोटे से शहर सतारा में अपनी कक्षाएं चलाता है। वह एक सख्त पिता है और अपनी दोनों बेटियों राधिका और तारा दोनों से बहुत उम्मीदें रखता है। जहां तक शो में मेरे किरदार की जरूरतों की बात है तो मैंने खुद भी इसके लिए कथक सीखा है। मेरा मानना है कि सीखने में और आगे बढ़ने में आयु कभी बाधा नहीं बनती।'

रोशनी वालिया, अभिनेत्री
'तारा फ्रॉम सतारा शो में मैं मुख्य किरदार तारा निभा रही हूं जो एक खुशहाल और भाग्यशाली लड़की है। यह किरदार असल जिंदगी में भी मेरे जैसा ही है क्योंकि हम दोनों भविष्य के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना पूरी जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। यह शो तारा की वास्तविक क्षमता की खोज के बारे में है।'
विज्ञापन

उर्वशी परदेसी, अभिनेत्री
'मुझे बचपन से ही कथक से प्यार है। अगर अभिनेत्री नहीं होती तो मैं हमेशा एक डांसर बनना चाहती थी। अब इस शो के साथ मुझे दोनों करने का मौका मिला है। शो में मैं राधिका की भूमिका में दिखूंगी जो कथक गुरु सचिन माने की बड़ी बेटी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता उपेंद्र लिमये के साथ काम करने का यह एक शानदार अवसर है। उनके साथ काम करने से निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेत्री के रूप में सुधार करने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें