फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम खान: 'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान; मोहित चौहान ने शो में किया अभिनेता के पिता का जिक्र; वीडियो वायरल

Sun, 08 Nov 2026 06:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान अपने पिता से काफी करीब हैं और उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
  • सुपरस्टार के सामने जब भी सलीम खान का जिक्र होता है तो वह भावुक हो जाते हैं।
  • इससे पहले सलमान खान धर्मेंद्र को याद करके खूब रोए थे।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार सलमान खान अपने पिता सलीम खान से काफी करीब हैं। वह अपने पिता का खूब ख्याल रखते हैं। इस साल की शुरुआत में जब सलीम खान बीमार पड़े थे, तब अभिनेता काफी परेशान थे। सलमान के सामने जब भी उनके पिता का जिक्र होता है तो वह भावुक हो जाते हैं। हाल ही में इसकी एक झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

मोहित चौहान - फोटो : यूट्यूब
मोहित ने की सलमान के पिता की बात
हाल ही में 'बिग बॉस 20' सेट पर जब सलीम खान का जिक्र हुआ तो सलमान खान भावुक हो गए। दिवाली के स्पेशल एपिसोड में शो पर गायकों की महफिल सजी। इसमें मोहित चौहान भी आए। प्रोमो में वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने घर वालों से मुलाकात की। जब उन्होंने सलमान खान से मुलाकात की तो उनसे कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, मगर इससे ज्यादा आपके पिता का दीवाना हूं।

ऋतिक रोशन: अभिनेता ने वैश्विक स्तर के कार्यक्रम में छोड़ी भारत की छाप, बनाया रिकॉर्ड; काइली और किम भी आई नजर

सलमान खान-सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नम हुईं सलमान खान की आंखें
इसके बाद मोहित चौहान ने 'मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता' गाना गाया। इसे सुनकर सलमान खान की आंखे भर आईं। ऐसा लग रहा था जैसे सलमान खान को अपने पिता की याद आ गई। सलमान खान की आंखों में आंसू देखकर घर वाले भी हैरान हो गए। फैंस भी सलमान खान को इस तरह देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : यूट्यूब
पहले भी रोए सलमान खान
यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान 'बिग बॉस' में भावुक हुए हैं। पिछले साल दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का निधन हुआ था। तब धर्मेंद्र की याद में सलमान खान रोए थे। सलमान, धर्मेंद्र के काफी करीब थे। धर्मेंद्र के जाने से सलमान को काफी धक्का लगा था।

कटरीना-विक्की: कपल ने दिवाली पर पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूट नजर आए विहान; सेलेब्स ने लुटाया प्यार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें